आगरा: जिले के एत्मादपुर क्षेत्र में आज किसानों का ट्रैक्टर मार्च पुलिस की रोक-टोक के कारण तनावपूर्ण स्थिति में बदल गया। सिस्टम सुधार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं जैसे सिंचाई, बिजली और अन्य मुद्दों को लेकर ट्रैक्टर मार्च निकाला। मार्च बरहन रोड से तहसील मुख्यालय की ओर बढ़ रहा था, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग और बुलडोजर लगाकर इसे रोक दिया।

रोके जाने से नाराज किसानों ने आगरा-बरहन मार्ग पर ही धरना शुरू कर दिया, जिससे पूरा रोड पूरी तरह जाम हो गया और आवागमन ठप पड़ गया। आम लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों का कहना था कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें प्रशासन तक पहुंचाना चाहते थे, लेकिन बिना वार्ता के अवरोध लगाने से माहौल बिगड़ गया।

स्थिति को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। एसडीएम सुमित कुमार सिंह भी पहुंचे और किसानों से बातचीत कर हालात सामान्य करने की कोशिश की। समाचार लिखे जाने तक किसान धरने पर डटे थे और प्रशासन से वार्ता का इंतजार कर रहे थे।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version