फतेहपुर सीकरी/आगरा। क्षेत्र के गांव सामरा में आज कृषि विभाग के टी ऐ सी द्वारा किसानों के साथ रवि की फसलों को लेकर गोष्टी किसान पाठशाला का आयोजन किया गया।

गोष्टी के दौरान रवि फसल दलहन, तिलहन, नवीन प्रजातियां एवं उत्पादन, तकनीकी ,प्रभावी बिंदु, प्राकृतिक खेती एवं हरी खाद के महत्व के विषय में किसानों को जानकारी दी गई।

वही फसलों में खरपतवार नियंत्रण एवं कृषि रक्षा कृषि में ड्रोन का प्रयोग, फार्मर रजिस्ट्री का महत्व आदि विषय बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए किसानों को गोष्टी के दौरान जानकारी दी गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान चंद्रवीर सिंह, चौधरी उदयभान सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

  • रिपोर्ट – दिलशाद समीर

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version