आगरा: जिले के न्यू आगरा थाने में दर्ज किसानों के अपमान और राजद्रोह से संबंधित मामले में भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर आख्या प्रस्तुत नहीं की। इस पर मंगलवार को न्यायालय में वादियों की ओर से कड़ा ऐतराज दर्ज कराया गया।

वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा की टीम (अधिवक्ता राजवीर सिंह, सुखबीर सिंह चौहान एवं बी.एस. फौजदार) ने अदालत के समक्ष कहा कि पुलिस जानबूझकर मामले में आख्या नहीं दे रही है, जिससे न्यायिक प्रक्रिया लगातार बाधित हो रही है। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही करार देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।

अदालत ने दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद पुलिस के रवैये पर खुली नाराजगी जताई। न्यायालय ने थाना न्यू आगरा के प्रभारी को पत्र लिखकर सख्त निर्देश दिए कि 13 जनवरी 2026 को किसी भी स्थिति में आवश्यक आख्या अवश्य प्रस्तुत की जाए। साथ ही उसी तिथि को अगली सुनवाई के लिए नियत कर दिया गया।

कंगना रनौत की ओर से स्थानीय अधिवक्ता विवेक शर्मा ने भी अपने तर्क रखे। अदालत ने स्पष्ट किया कि न्यायिक आदेशों की अवहेलना किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अब सभी की निगाहें 13 जनवरी 2026 पर टिकी हैं, जब पुलिस को अपनी आख्या देकर स्थिति स्पष्ट करनी होगी। इस मामले में पुलिस की बार-बार देरी से न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version