फतेहाबाद/आगरा: थाना फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम पारोली सिकरवार निवासी टीकम सिंह का 16 वर्षीय पुत्र सनी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों के अनुसार सनी 14 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 4 बजे सब्जी बेचने के लिए फतेहाबाद सब्जी मंडी गया था। वह भत्तसिंह के टेंपो में गया था, लेकिन मंडी से लौटते समय लापता हो गया और देर रात तक घर नहीं पहुंचा।

खोजबीन के बाद भी जब किशोर का कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने थाना फतेहाबाद पहुंचकर शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है

गुमशुदा किशोर की पहचान सनी पुत्र टीकम सिंह, उम्र 16 वर्ष, रंग सांवला, कद लगभग 5 फुट 5 इंच बताई गई है। उसकी एक खास पहचान यह है कि उसका अंगूठा मुड़ा हुआ है।

थाना प्रभारी तरुण धीमान ने बताया कि परिजनों की शिकायत दी है। संभावित स्थानों पर जांच की जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को किशोर के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल थाना फतेहाबाद को सूचित करें।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version