इटावा। जनपद प्रदर्शनी पाण्डाल में आयोजित विशाल बौद्ध सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए एटा के सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि भगवान बुद्ध ने दुनियां को मानवता का पाठ पढ़ाते हुए अत्त:दीपों भव: …यानि अपना दीपक खुद बनने की सीख दी है।

उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध की विचारधारा से ही हम भारत को बुद्धमय और उनके संदेशों पर चलकर अपने राष्ट्र को सर्वोच्च बना सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा हम सबकी एकता एवं राजनीति के जरिए बुद्ध के धम्म को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री विनय शाक्य जी के प्रयासों से यहां बुद्धा पार्क का निर्माण कराया गया था उनकी इस धरोहर को संरक्षित व सुरक्षित रखने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करते रहना चाहिए।

सम्मेलन के दूसरे मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य ने कहा इस पण्डाल के बगल में ही बने बुद्धा पार्क के सौन्दर्यीकरण को उन्होंने शासन से 1 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत करा ली है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने बुद्धा पार्क के सौन्दर्यीकरण में यदि कोई रुकावट डाली तो जिले समस्त बौद्ध अनुयाई मिलकर यह आवाज शासन तक पहुंचायेंगे।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर भिक्षु संघ द्वारा पूजा वंदना की गई तत्पश्चात प्रसिद्ध बुद्ध कथा वाचक प्रवेश बौद्ध,डॉ.एस. के.शाक्य,श्रवण कुमार शाक्य, नंदनी बौद्ध,रोशनी बौद्ध एवं वैष्णवी शाक्य द्वारा बुद्ध धम्म गीत गाकर बुद्ध वंदना की गयी। अध्यक्षता पूर्व सांसद राम सिंह शाक्य ने की।

कार्यक्रम संयोजक जबर सिंह शाक्य,संचालक के.पी.सिंह शाक्य व निर्मल बौद्ध, व्यवस्थापक चंद्रपाल सिंह लारा आदि द्वारा सभी भिक्षुओं को पुष्प अर्पण कर सम्मानित किया गया।

सम्मेलन में स्वामी परमानंद जी महाराज,समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू व पूर्व सदर प्रत्याशी सर्वेश शाक्य ने ऊंच नीच जाति-पाति छोड़कर भगवान बुद्ध के मार्ग को कल्याणकारी बताया।

कार्यक्रम में प्रजातांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काशीराम साहब, रामलखन कुशवाहा,वरिष्ठ नेता बालभ्यासी शाक्य,राम नरेश आजाद,कैलाश बौद्ध,राधेश्याम शाक्य,हेमंत शाक्य,एडवोकेट अजय शाक्य,ममता शाक्य, डॉक्टर यदुवीर सिंह शाक्य, डा.महेन्द्र सिंह शाक्य,डॉक्टर राजीव शाक्य,रामधन शाक्य, प्रधान नारायण दास शाक्य, प्रधान केशव सिंह कुशवाहा व प्रधान नेत्रपाल बौद्ध,अवनीश शाक्य अधियापुरा,डॉक्टर पंचम सिंह,डॉक्टर सुधीर शाक्य,रजत शाक्य,अशोक बौद्ध,राजवीर शाक्य,अर्जुन सिंह,आसाराम, रमेश चंद्र शाक्य,मोनू शाक्य, अंगद सिंह शाक्य,चंद्रभान शाक्य,राम कबीर शाक्य,कैलाश बौद्ध,अमरनाथ व सुधाकर आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान किया तथा नवाब कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों ने विशाल केंडल मार्च निकालकर समारोह की शोभा बढ़ाई। संयोजक जबर सिंह ने अतिथियों व बौद्ध अनुयायियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • रिपोर्ट – अजय कुमार सिंह कुशवाह

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version