फतेहाबाद/आगरा: त्योहारों से पहले बोनस कम देने से नाराज़ कर्मचारियों ने शनिवार रात आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा को टोल-फ्री कर दिया। रात 12 बजे से ही कर्मचारियों ने टोल वसूली से वहिष्कार कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, टोल संचालन देख रही श्री साईं एंड दातार कंपनी और कर्मचारियों के बीच बोनस को लेकर विवाद चल रहा था। कंपनी की ओर से कर्मचारियों को 1100 रुपए बोनस देने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन कर्मचारियों ने इसे अस्वीकार कर दिया। उनका कहना है कि यह राशि उनके परिश्रम और पिछले वर्ष दिए गए बोनस की तुलना में बेहद कम है।

बताते चलें कि पिछले वर्ष दूसरी कंपनी के द्वारा कर्मचारियों को 5000रुपये बोनस के रूप में दिया गया था, जिसके चलते इस बार कम राशि दिए जाने से कर्मचारियों में असंतोष फैल गया।

घटना की जानकारी मिलते ही कंपनी के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को समझाने का प्रयास करने लगे। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्णा जूरैल ने बताया कि कर्मचारियों से वार्ता चल रही है, जल्द ही स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
हालांकि रविवार सुबह 9 बजे तक टोल संचालन बहाल नहीं हो सका। कर्मचारियों ने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक टोल वसूली बंद रहेगी।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version