फतेहाबाद/आगरा: थाना डौकी क्षेत्र के नगरिया गांव में स्थित एक मंदिर में रविवार सुबह आठ फीट लंबा अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मंदिर में पूजा करने आए लोगों ने जब विशालकाय अजगर को देखा तो घबराकर शोर मचा दिया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग और सांप पकड़ने वाली टीम को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची स्नेक रेस्क्यू टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया। टीम के सदस्यों ने बताया कि अजगर पूरी तरह स्वस्थ है और उसे जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version