फतेहाबाद/आगरा: थाना डौकी क्षेत्र में सोमवार देर रात एक रोडवेज बस द्वारा किराया न दे पाने पर उतारी गई नाबालिग किशोरी को पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सोमवार रात एक रोडवेज बस ने 15 वर्षीय किशोरी को थाना डौकी के सामने उतार दिया।

सूचना मिलते ही थाना डौकी की मिशन शक्ति टीम मौके पर पहुंची और किशोरी को सम्मानपूर्वक थाने स्थित मिशन शक्ति कक्ष में ले जाकर बैठाया। वहां उसकी काउंसलिंग की गई।पूछताछ में किशोरी ने अपना नाम खुशी पुत्री मुलायम सिंह निवासी ग्राम महुआ, थाना बसई मोहम्मद, जिला फिरोजाबाद बताया। उसने बताया कि वह सुबह करीब नौ बजे घर से नाराज होकर चली गई थी।पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों का पता लगाया और संपर्क किया।

इसके बाद किशोरी को उसके दादा ओमप्रकाश एवं बहन अंजलि के सुपुर्द कर दिया गया। आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद किशोरी को सकुशल घर भेज दिया गया। मिशन शक्ति टीम की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version