फतेहाबाद/आगरा: कमिश्नरेट आगरा के निर्देश पर चलाए जा रहे गिरफ्तार वारंटी अभियान के तहत थाना डौकी पुलिस टीम ने दो वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त तथा पूर्वी जोन के पुलिस उपायुक्त श्री अभिषेक अग्रवाल के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार 12 जनवरी 2026 को थाना पुलिस टीम क्षेत्र में वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वाद संख्या 5393/09, मु0अ0सं0 551/02 धारा 379/411 थाना शाहगंज से सम्बंधित दो वारण्टी अभियुक्त अपने मस्कन पर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं
द्वारिका पुत्र तुर्कीराम उर्फ तोखेराम जाटव, निवासी वाजिदपुर, थाना डौकी राजेन्द्र पुत्र गोपीचन्द कुशवाह, निवासी ग्राम आसेकापुरा, थाना डौकीदोनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 379/411 के तहत थाना शाहगंज में आपराधिक मुकदमा पंजीकृत है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस टीम में शामिल रहे थानाध्यक्ष सुनीत शर्मा, उपनिरीक्षक धनेश कुमार, हेड कांस्टेबल हरेन्द्र सिंह एवं कांस्टेबल सुमित कुमार।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है तथा वारंटी अभियुक्तों पर प्रभावी शिकंजा कसने में यह अभियान लगातार सफल साबित हो रहा है।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

