बस्ती। पेड वाले बाबा के नाम से लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता गौहर अली ने पेड़ पौधों के साथ दीपावली की खुशियों को दीप जलाकर साझा किया। कह कि मनुष्यों की तरह से पेड़ पौधे भी भावनाओं को समझते हैं। मनुष्य का प्रकृतिे साथ जितना अच्छा तालमेल होगा खुशियां उतनी ही बढेंगी। कोतवाली के निकट स्थित वट वृक्ष और आस पास के पेड़ों पर दीप जलाने के बाद गौहर अली ने कहा कि आज का मनुष्य प्रकृति से लगातार दूर होता जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता पं. सुनील कुमार भट्ट ने कहा कि पेड़ पौधे, वन लगातार कांटे जा रहे हैं जिससे गलोबल वार्मिंग का खतरा दिखने लगा है। फसल चक्र, खेती किसानी पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। अच्छा हो कि हम प्रकृति, पेड पौधों के बीच संवेदनशील बनें।
पेड़ पौधों के साथ दीपावली की खुशियों को साझा करने के दौरान गौहर अली के साथ मुख्य रूप से राहुल कुमार, अखिलेश राज, रमेश चन्द्र शुक्ल आदि शामिल रहे।

शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) शिवेश शुक्ला एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखते हैं। बीते 5 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत हैं, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बने हुए हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version