मथुरा। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जनपद मथुरा स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का बाहरी निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की जांच की तथा सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने पर जोर दिया।जिलाधिकारी ने वेयरहाउस परिसर में स्थित गार्ड रूम का भी निरीक्षण किया और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा को गार्ड रूम की आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिए।इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे परिसर में स्थापित अग्निशमन यंत्रों की एक्सपायरी तिथि नियमित रूप से जांचते रहें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात कर्मियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए और उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, लोक निर्माण विभाग प्रथम के अधिशासी अभियंता गुलवीर सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज खंडेलवाल सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version