फतेहाबाद/आगरा। डौकी पुलिस द्वारा दो दिन पहले चेकिंग के दौरान 6 चोरों को गिरफ्तार किया था जो की चोरी के माल का बंटवारा करने के लिए बाजितपुर के जंग जीत सिंह डिग्री कॉलेज के टूंडला रोड स्थित गेट के पास पहुंचे थे वहीं उनके एक अन्य साथी को जो कि अपने छुपे हुए हिस्से को लेने के लिए मौके पर पहुंचा जिसे मंगलवार को डौकी पुलिस ने दबोच लिया। इसके कब्जे से 1 किलो 430 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक डौकी पुलिस ने 15 फरवरी को चेकिंग के दौरान बाजितपुर स्थित जनजीत सिंह डिग्री कॉलेज के पास से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था जो की चोरी के माल का बंटवारा करने के लिए पहुंची थी उनके पास से 22.5 किलो चांदी बरामद की गई थी। इनका एक अन्य साथी इंद्रपाल उर्फ छींगा पुत्र किताब सिंह निवासी झोरियन थाना पिनाहट भी मौके पर पहुंचा था। परंतु आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद वह वहां से भाग गया।
मंगलवार को वह मौके पर छिपाए गए अपने हिस्से को लेने के लिए पहुंचा जिस पर पुलिस ने उसे दबोच लिया । उसके कब्जे से पुलिस ने 1 किलो 430 ग्राम सफेद धातु जिसमें आभूषण मूर्तियां शामिल थी, बरामद की। आरोपी पर विभिन्न थानों में तीन मुकदमे दर्ज हैं
रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

