हिंदू एकजुट होना ही विराट सम्मेलन का महत्व:– विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख देवेंद्र
हमें पंच परिवर्तन विंदुओं को स्वयं से प्रारंभ करें:– सरोज देवी
फतेहाबाद/आगरा: रविवार को फतेहाबाद के जगराजपुर मंडल में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें महेशानंद जी महाराज,विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख देवेंद्र जी व नारी शक्ति सरोज देवी कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रही। वहीं विराट हिंदू सम्मेलन में सरोज देवी ने पंच परिवर्तन पर अपना विषय रखा।
उन्होंने बताया कि हमें विदेश से आने वाली हर वस्तु का तिरस्कार करना चाहिए। और स्वयं स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए।तथा विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख देवेंद्र ने कहा संघ के 100 वर्ष की यात्रा को समझना चाहिए वही घर परिवारों में सामाजिक समरसता,कुटुंब व्यवस्था पर भी ध्यान देना चाहिए।
कार्यक्रम का समापन महेशानंद जी महाराज अवधूत द्वारा किया गया। और विराट हिंदू सम्मेलन में आए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में गौ सेवक सुशील शर्मा आगरा विभाग,डॉ शेर सिंह जी, नरेश धाकरे,जिला प्रचारक धर्मेंद्र,नगर खंड प्रचारक फतेहाबाद,विजय प्रकाश लवानिया, कुलदीप वर्मा, जिला सामाजिक सद्भभाव प्रमुख देवेंद्र कुशवाह के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

