बस्ती। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. आलोक रंजन के संयोजन में 12 अक्टूबर रविवार को किसान स्वाभिमान रैली का आयोजन किया गया है। डा. रंजन ने बताया कि रविवार को कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान गोटवा कस्बे में एकत्र होंगे। रैली गोटवा से चलकर बड़ेवन, जिला अस्पताल, ओडवारा होते हुये मुण्डेरवा किसान शहीद स्मारक पहुंचेगी। शहीद किसानों को माल्यार्पण के बाद किसान समस्याओं पर चर्चा की जायेगी। कहा कि भाजपा की सरकार में किसान, नौजवान घोर उपेक्षा के शिकार है। रैली का उद्देश्य जन जागरण कर लोगों को कांग्रेस के नीति, कार्यक्रम से जोड़ना है।

शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) शिवेश शुक्ला एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखते हैं। बीते 5 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत हैं, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बने हुए हैं।

Exit mobile version