🔹घड़ी कालिया में सांसद ने लगाया बहु-पद्धति स्वास्थ्य शिविर
कागारौल/आगरा । फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने अपने स्व. पिता दीवान सिंह चाहर की 20वीं पुण्यतिथि को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए अपने पैतृक गांव गढ़ी कालिया में स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में एलोपैथिक, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक एवं यूनानी पद्धतियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों को निःशुल्क परामर्श व उपचार प्रदान किया। सैकड़ों ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाया।

चिकित्सा शिविर के साथ-साथ केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, विधवा पेंशन योजना, आदि योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण किए गए, पात्र ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने लिए आवेदन भी लिए गए।
सांसद राजकुमार चाहर ने शिविर स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देशित किया। उन्होंने अपने पैतृक गांव में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहयोग देकर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया।
कार्यक्रम के दौरान एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी खुशबू निषाद नंदा को ₹11,000 की नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आगरा पुलिस आयुक्त दीपक कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त आदित्य कुमार, जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, पूर्व जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक महेश गोयल, जितेंद्र वर्मा, गुडडू चाहर, शैलू जादौन, राजू लवानिया, राजीव जैन, सोनू चौधरी, केपी सिंह, हरिओम रावत, देवेंद्र रावत, प्रमोद चाहर, अनिल चाहर, परमवीर, कर्मवीर, शूरवीर, सतेंद्र यादव, सचिन गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट 🔹मुहम्मद इस्माइल