मथुरा। गोवर्धन तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मंडल आयुक्त श्री नागेन्द्र प्रताप एवं डीआईजी श्री शैलेश कुमार पाण्डेय ने जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में तहसील महावन में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी फरियादी तहसील दिवस अथवा किसी भी कार्यालय से निराश होकर न लौटे। पारदर्शिता एवं नियमानुसार न्याय सुनिश्चित करना प्रशासन का दायित्व है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में आने वाले शिकायतकर्ताओं को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंच सके।
उन्होंने कहा कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाए और जनसमस्याओं का गंभीरता से समाधान कर पीड़ितों को राहत दी जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी ने तहसील महावन स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा सहायक रजिस्ट्रार कानूनगो/बीआरसी कक्ष, कंप्यूटर नकल खतौनी कक्ष, राजस्व अभिलेखागार सहित विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। बसता सूची रजिस्टर का अवलोकन कर उसे पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही दाखिल-खारिज की कार्यवाही समयबद्ध करने, सर्विस बुक अपडेट रखने एवं अभिलेखों के सुरक्षित रख-रखाव के निर्देश भी दिए।
प्राप्त शिकायतों के संबंध में उप जिलाधिकारी महावन कंचन ने बताया कि महावन तहसील में कुल 47 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसीलदार मांट के अनुसार मांट तहसील में 37 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 02 का मौके पर समाधान किया गया। उप जिलाधिकारी गोवर्धन प्राजक्ता त्रिपाठी ने बताया कि गोवर्धन तहसील में 26 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 07 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसीलदार सदर के अनुसार 17 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 01 का मौके पर निस्तारण हुआ। वहीं उप जिलाधिकारी छाता वैभव गुप्ता ने बताया कि छाता तहसील में 29 शिकायतें प्राप्त हुईं।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
गोवर्धन व महावन तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस, मंडल आयुक्त व डीआईजी ने सुनी जनसमस्याएं
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

