मांट (मथुरा)। तहसील मांट के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सुरेश चंद्र रावत, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 42 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 08 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के समाधान हेतु संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।पुलिस विभाग से संबंधित कुल 09 प्रकरण सामने आए। इन मामलों के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के साथ-साथ आवश्यकतानुसार निरोधात्मक कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या उत्पन्न न हो।अधिकारियों ने संबंधित विभागों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि जनशिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और प्रत्येक प्रकरण की प्रगति की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए।संपूर्ण समाधान दिवस के माध्यम से आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में प्रशासन द्वारा गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version