SDM ने चिकित्सकों के साथ की बैठक, विभागों को दिए दिशा-निर्देश

रिपोर्ट 🔹सुशील गुप्ता

फतेहाबाद/आगरा। बरसात के मौसम में फैलने वाली बीमारियों जैसे वायरल बुखार, मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए फतेहाबाद क्षेत्र में 1 जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर सोमवार को तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी अभय सिंह की अध्यक्षता में 10 विभागों की समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों से अभियान की तैयारियों की जानकारी ली गई। उप जिलाधिकारी ने बताया कि इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को बीमारियों से बचाव के उपाय बताएंगी। साथ ही, बुखार आदि लक्षण दिखने पर तत्काल अस्पताल जाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

मलेरिया-डेंगू पर रहेगा विशेष फोकस

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद के अधीक्षक डॉ. उदय प्रताप सिंह ने बताया कि हर साल बरसात में मलेरिया और डेंगू जैसे रोगों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को जागरूक करने और बीमारी की रोकथाम के लिए यह अभियान महत्वपूर्ण होगा।

इस अवसर पर कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:

  • डॉ.  उदय प्रताप सिंह, अधीक्षक CHC फतेहाबाद
  • बी.के. सिंह, अधीक्षक CHC शमशाबाद
  • डी.एस. वर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत फतेहाबाद
  • नरेंद्र बघेल, एडीओ पंचायत
  • अशोक सत्यार्थी, एडीओ पंचायत शमशाबाद


SDM अभय सिंह ने सभी विभागों से सामंजस्य बनाकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।


Exit mobile version