• गोविन्द पाराशर– संवाददाता आगरा

आगरा।  साहित्यिक संस्था चित्रांशी की रविवार को हुई बैठक में तय किया गया कि चित्रांशी फ़िराक़ इंटरनेशनल अवार्ड 2026 मशहूर शायर मंसूर उस्मानी को प्रदान किया जायेगा तथा के सी श्रीवास्तव स्मृति सम्मान साहित्यकार अरुण डंग दिया जाएगा। यह आयोजन 25 अप्रैल को होटल ग्रांड में आयोजित किया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता तरुण पाठक ने की। इस अवसर पर होने वाले कुल हिंद मुशायरे में एक हिंदी गीतकार को भी आमंत्रित किये जाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में जी डी शर्मा, डा सिराज क़ुरैशी, कर्नल जी एम ख़ान, अब्दुल क़ुद्दूस ख़ां, प्रो मुहम्मद हुसैन, महमूद उज़ ज़मां, डा महेश धाकड़, डा सलीम अहमद ऐटवी, रूपेश कुलश्रेष्ठ उपस्थित रहे। संचालन सचिव अमीर अहमद ने किया।

error: Content is protected !!
Exit mobile version