फतेहाबाद/आगरा: शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई जनता इन्टर कॉलेज फतेहाबाद के स्वयंसेवकों द्वारा कस्बा फतेहाबाद में नशा मुक्ति अभियान 3•0 के अंतर्गत एक नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया।

रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉक्टर श्री शिव कुमार सिंह जी हरी झंडी दिखाकर विद्यालय परिसर के मुख्य द्वार से किया। साथ ही स्वयंसेवकों से बात करते हुये तम्बाकू, बीड़ी, शराब, ड्रग्स आदि के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुऐ इन व्यसनों दूर रहने के लिए सचेत किया।

रैली विद्यालय परिसर से आरम्भ होकर अंबेडकर चौक, बस स्टैंड, ब्लॉक, बाग कॉलोनी होते हुऐ वापस कॉलेज परिसर में समाप्त हुई। रैली में स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न नारों जैसे “हम सब का बस ये ही कहना, नशा मुक्त हो देश अपना” “नशे को जो अपनाएगा निश्चित ही जान गवॉंयेगा” आदि तथा हस्तलिखित तख्तियों और चार्ट के माध्यम से आमजनमानष को नशे के दुष्प्रभावों के बारे मे जागरूक किया गया। रैली का निर्देशन कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर संजय कुमार ने किया।

उपर्युक्त विषयक चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था जिसमें पलक प्रथम पियूष शर्मा, लवकुश द्वितीय व सीता व शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किये। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर संजय कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version