लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम की समय-सारिणी में एक बार फिर संशोधन किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने नई तिथियां जारी की हैं। अब ड्राफ्ट मतदाता सूची 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, ड्राफ्ट सूची प्रकाशन के साथ दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक रहेगी। पहले 27 अक्टूबर तक की सूची में प्रदेश में कुल 15.44 करोड़ मतदाता थे। SIR के दौरान 2.89 करोड़ नाम हटाए जाने के बाद अब ड्राफ्ट सूची में करीब 12.55 करोड़ मतदाता रह जाएंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर चल रहे पुनरीक्षण में 6 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक नोटिस जारी करना, गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावे-आपत्तियों का निस्तारण होगा। अंतिम मतदाता सूची 6 मार्च 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

निर्वाचन आयोग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित अवधि में अपनी मतदाता प्रविष्टि जरूर जांचें और नाम जोड़ने, हटाने या सुधार के लिए समय पर दावे-आपत्तियां दर्ज कराएं, ताकि सूची पूरी तरह त्रुटिरहित बने।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version