वृंदावन। उत्तर भारत के विशालतम दक्षिण भारतीय शैली के श्री रंगनाथ मंदिर में मंगलवार को बैकुंठ एकादशी के अवसर पर वर्ष में एक बार खुलने वाला बैकुंठ द्वार भक्तों के लिए खोल दिया गया। परंपरा के अनुसार भगवान श्री रंगनाथ पालकी में विराजमान होकर माता गोदा जी संग ब्रह्म मुहूर्त में बैकुंठ द्वार पहुंचे और भक्तों को पावन दर्शन दिए। मान्यता है कि इस द्वार से निकलने वाले श्रद्धालु को बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है।देर रात मंगला आरती से प्रारंभ हुए बैकुंठ उत्सव में सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न हुई। मंदिर के श्रीमहंत गोवर्धन रंगाचार्य के नेतृत्व में सेवायत पुजारियों ने पाठ किया, जिसके बाद भगवान की पालकी मंदिर प्रांगण में भ्रमण कर पौंडानाथ मंदिर (निज धाम) में विराजमान हुई।बैकुंठ द्वार से निकलने की इच्छा लिए लाखों भक्त रात से ही मंदिर परिसर में जुटने लगे। मंदिर प्रशासन के अनुसार 21 दिवसीय बैकुंठ उत्सव के 11वें दिन बैकुंठ एकादशी पर यह द्वार खोला जाता है। मंदिर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनघा श्रीनिवासन ने बताया कि इस दौरान अलवार आचार्य अपनी रचित गाथाएं भगवान को समर्पित करते हैं। द्वार को आकर्षक फूलों और रोशनी से सजाया गया, जिससे बैकुंठ लोक का दिव्य दृश्य साकार होता दिखा।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई। सीओ सदर संदीप सिंह, कोतवाली प्रभारी संजय पांडे और निरीक्षक क्राइम धर्मेंद्र कुमार ने सुरक्षा की कमान संभाली। ठंड को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने अलाव, मैट, चाय, दूध और हलवा प्रसाद जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराईं। बैकुंठ एकादशी पर भगवान के दिव्य दर्शन कर भक्त उल्लास और आस्था में सरोबार नजर आए।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
रंगनाथ मंदिर में बैकुंठ एकादशी पर खुला पवित्र बैकुंठ द्वार, लाखों भक्तों ने किए दर्शन
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

