आगरा। ताजनगरी में चेन स्नेचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं।  थाना सिकंदरा क्षेत्र के प्राची टावर इलाके में आज दिनदहाड़े एक बार फिर महिला के साथ लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई।

जानकारी के अनुसार एक महिला अपने छोटे बच्चे के साथ बाजार जा रही थी, तभी बाइक सवार दो बदमाश अचानक पहुंचे और महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाते हुए मदद के लिए राहगीरों को पुकारा, लेकिन जब तक लोग कुछ समझ पाते, बदमाश  गायब हो चुके थे।

घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। स्थानीय लोगों में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से आतंक और आक्रोश दोनों है। लोगों ने इलाके में गश्त बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version