इगलास/अलीगढ | जिला नजर |संजय भारद्वाज
इगलास क्षेत्र के सुमंगलम मैरिज होम में एक विवाह समारोह के दौरान बाइक चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना 12 फरवरी 2026 की है, जब गोरई कस्बा निवासी धर्मवीर सिंह अपनी बाइक पार्किंग में खड़ी करके दावत में शामिल होने गए थे।
इसी बीच एक अज्ञात चोर ने मौके का फायदा उठाते हुए बाइक का लॉक तोड़ दिया और वाहन लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें चोर स्पष्ट रूप से बाइक चोरी करते नजर आ रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने चोरी के खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान व तलाश में जुट गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और चोरी की गई बाइक बरामद की जाएगी। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है, खासकर ऐसे आयोजनों में जहां बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं।

