आगरा: आगरा में उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (हाउसिंग बोर्ड) में वन टाइम सेटलमेंट (OTS) स्कीम के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। आरोपियों ने खुद को विभाग से जुड़ा बताकर एक युवती से करीब 6.50 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़िता की शिकायत पर थाना सिकंदरा पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता वर्षा चौधरी (निवासी आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा; वर्तमान में दिल्ली में कार्यरत) ने बताया कि उनके पिता के नाम आवंटित मकान नंबर 232, सेक्टर-12 पर बकाया राशि का निपटारा कराने के लिए वे 2 फरवरी 2025 को आवास विकास कार्यालय पहुंचीं। वहां रिहान उद्दीन और शमशाद ने उनसे संपर्क किया और खुद को OTS मामलों का जानकार बताकर बकाया कम कराने का लालच दिया।

आरोपियों ने फर्जी कंप्यूटर प्रिंटआउट दिखाकर 11.50 लाख बकाया बताया और मकान निरस्त होने की धमकी दी। 8 फरवरी को रिहान के खाते में पेटीएम से 1 लाख, फिर 4 लाख नकद और फर्जी रसीदें देकर, 21 मई को 1 लाख की डीडी और शमशाद के पुत्र शाहदान खान के खाते में 6 हजार ट्रांसफर कराए गए। कुल मिलाकर 6.50 लाख रुपये ठग लिए।

जांच में सभी रसीदें और OTS स्लिप फर्जी निकलीं। पैसे मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने ऑडियो रिकॉर्डिंग, चैट और डिजिटल साक्ष्य पुलिस को सौंपे हैं।

थाना सिकंदरा पुलिस ने रिहान उद्दीन, शमशाद और शाहदान खान के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज और धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने गहन जांच की बात कही है।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version