आगरा। थाना हरीपर्वत क्षेत्र की एक सोसाइटी में विवाद के दौरान महिला से मारपीट और अभद्रता का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री नितिन गुप्ता, उनकी पत्नी रिंकी गुप्ता सहित 8–10 नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला सोसाइटी में कथित अवैध गतिविधियों के विरोध को लेकर हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

पीड़िता का आरोप है कि सोसाइटी परिसर में चल रही कथित अवैध गतिविधियों का विरोध करने पर आरोपी पक्ष भड़क गया। विवाद बढ़ने पर उसने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और अभद्रता की गई।

शिकायत में महिला ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ लात-घूंसे से मारपीट की, बाल पकड़कर घसीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का यह भी आरोप है कि कुछ लोग फर्जी सिक्योरिटी गार्ड बनकर सोसाइटी में असामाजिक तत्वों को संरक्षण दे रहे हैं। घटना के बाद महिला ने पुलिस से जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।

दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी केस दर्ज

वहीं, दूसरे पक्ष से रिंकी गुप्ता की तहरीर पर भी थाना हरीपर्वत पुलिस ने शशि गुप्ता और विवेक गुप्ता के खिलाफ अलग मुकदमा दर्ज किया है। रिंकी गुप्ता का आरोप है कि उनके साथ बदसलूकी और हाथापाई की गई तथा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। उन्होंने छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

थाना हरीपर्वत पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version