फतेहाबाद/आगरा: डौकी के गांव मेहरा नाहरगंज, मेहरा नाहरगंज ठार, नूरपुर एवं तनौरा में बाढ़ की विभीषिका से ग्रामीण बुरी तरह परेशान हैं। अपने दैनिक उपयोग के आवश्यक सामान सहित मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों के सामने बाढ़ का पानी बाधक बना हुआ है।

ग्रामीण विधानसभा की विधायक एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री द्वारा शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों एवं भाजपा पदाधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया गया। कैबिनेट मंत्री ने नदी के तटवर्ती स्थानों पर जाकर बाढ़ के हालत खुद देखे। इसके बाद ग्रामीणों से प्रशासन द्वारा मिल रही मदद की जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीणों को बिजली, पानी और राशन की किसी प्रकार से दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

वर्षा जनित संक्रामक रोगों की देखभाल हेतु चिकित्सकीय टीम की तैनाती सुनिश्चित की जाए। अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों का रोस्टर बनाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सतत निगरानी कराई जाए। इसी श्रृंखला में कैबिनेट मंत्री ने गांव मेहरा नाहरगंज में विस्थापितों को राहत सामग्री किट प्रदान की। उन्होंने कहा कि पूरे देश में आज विभिन्न स्थानों पर दैवीय आपदा आई हुई है।

आगरा क्षेत्र में भी लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं। हमारी पूरी कोशिश है कि प्रभावितों को समुचित आवश्यक मदद प्रदान कराई जाए वही फतेहाबाद के कई गांव में। बाढ़ के पानी में तवाई मचाई है जोनेश्वर यमुना घाट घाट की सभी सीढ़ियां पानी में डूब गई और पानी यमुना मार्ग तक पहुंच गया है यही नहीं ग्राम भौलपुरा यमुना किनारे खड़ी बाजार की फसल बाढ़ के पानी में पूरी तरह डूब कर नष्ट हो गई है यही हाल पारोली आई शाहित आधा दर्जन गांव में भी बाढ़ के पानी में भारी तबाही मचाई है।

बाढ़ का पानी खेतों में खड़ी फसल भर गया है जिससे किसान की फसले पूरी तरह तबाह हो गई है इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि यशपाल राणा, एसडीएम सचिन राजपूत, नायब तहसीलदार रंजीत रंधावा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह लोधी, तेजवीर सिंह, जयप्रकाश प्रधान, महताब सिंह, सूरजभान प्रधान, मनोज तोमर आदि थे।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version