फतेहाबाद/आगरा: निबोहरा थाना क्षेत्र के ग्राम हीरापुरा में भूसा काटते समय धूल उड़ने को लेकर हुए विवाद में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक दंपति भी शामिल है। पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार, हीरापुरा निवासी जोगेंद्र सिंह पुत्र भवानी शंकर अपने खेत में भूसा काट रहे थे। इसी दौरान भूसे की धूल उड़कर पड़ोसी के खेत में चली गई। इस बात पर पड़ोसी ने जोगेंद्र सिंह, उनकी पत्नी रेनू और भाई छोटू को लाठी-डंडों से पीटा।
मारपीट में जोगेंद्र सिंह, रेनू और छोटू घायल हो गए। पीड़ितों ने घटना की सूचना निबोहरा पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। निबोहरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

