बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बंधुआ निवासी हजारी यादव पुत्र टिहुर ने निर्माणाधीन घर में जबरिया कब्जा करने की कोशिश, मारपीट कर जान से मार देने की धमकी देने, नल, पशुओं के चारा मशीन, हौदी, वा घर का दरवाजा तोड़कर घर का सामान, जेवरात उठा ले जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया है।
एसपी को दिये पत्र में हजारी यादव ने कहा है कि विगत 8 फरवरी को पड़ोसी पुजारी यादव पुत्र टिहुर यादव घर के नल, पशुओं के चारा मशीन, हौदी, वा घर का दरवाजा तोड़कर घर का सामान, जेवरात उठा ले गये। विकास यादव, छोटो पुत्री सीमा यादव, विपिन यादव, अमरनाथ् यादव, नवीन यादव पुत्रगण पुजारी यादव, अभिषेक आदि ने मिलकर हजारी यादव को मारा पीटा। निर्माणाधीन घर में जबरिया कब्जा करने की कोशिश करते हुये भैस आदि ला कर बांध रहे हैं। थाने पर तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं किया। हजारी यादव ने मांग किया कि दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाय और उसे न्याय दिलाया जाय।

शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) शिवेश शुक्ला एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखते हैं। बीते 5 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत हैं, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बने हुए हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version