खेरागढ़/आगरा। भारतीय जनता पार्टी के मतदाता गहन परीक्षण अभियान के अंतर्गत रविवार को ग्राम लालपुर में बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत खेरागढ़ के चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू रहे। उन्होंने ग्रामीणों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने और मृत मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू ने कहा कि मतदाता सूची का सटीक होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने परिवार के सभी सदस्यों के पहचान पत्रों की जांच करें और जिनका नाम सूची में नहीं है, उनका नाम तत्काल जुड़वाएं। उन्होंने बताया कि भाजपा का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदान से वंचित न रहे और सभी लोग लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी करें।

कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष डंबर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र, सेक्टर संयोजक सुमित राजपूत, बूथ अध्यक्ष विजेंद्र और बूथ अध्यक्ष दीपू सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

  • रिपोर्ट – गोविन्द पाराशर

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version