मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के मथुरा आगमन पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कोटवन–कोसी बॉर्डर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जयघोष से पूरा क्षेत्र भाजपा के रंग में रंगा दिखाई दिया।मथुरा पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने श्रीधाम वृंदावन में ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के दर्शन किए। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात वे अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्मस्थली पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचार और अंत्योदय का सिद्धांत भाजपा की कार्यशैली का मूल आधार हैं।अपने दौरे के अंतिम चरण में पंकज चौधरी ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और पार्टी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।इस दौरान जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक एकता और उत्साह का माहौल बना रहा।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version