आगरा। चर्चित जूता कारोबारी मोहित कत्याल, निवासी बैंक कॉलोनी, सिविल लाइंस को बड़ी राहत मिलने की उम्मीदें ध्वस्त हो गईं। करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में दाखिल उनकी अग्रिम जमानत याचिका को आगरा की जिला अदालत ने खारिज कर दिया। यह आदेश गम्भीर आरोपों और मजबूत दलीलों के मद्देनज़र सुनाया गया।

यह मामला गगन मोंगा, निवासी जयपुर हाउस कॉलोनी, थाना लोहामंडी द्वारा दर्ज कराया गया था। वादी का आरोप है कि उनकी फर्म वर्षों तक कत्याल इंडस्ट्रीज को जूते बनाने हेतु कच्चा माल सप्लाई करती रही। दोनों पक्षों के बीच 20 अक्टूबर 2018 तक व्यापारिक लेनदेन चलता रहा और इस अवधि में वादी ने तीन करोड़ रुपये से अधिक का माल भेजा। वादी के अनुसार दिए गए माल का ₹1,79,39,893 बकाया लंबे समय तक भुगतान के वादों के बावजूद चुकाया नहीं गया। अंततः वादी ने मोहित कत्याल और कत्याल इंडस्ट्रीज के अन्य साझेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

अदालत में सुनवाई के दौरान वादी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक कुमार शर्मा ने विस्तृत तर्क प्रस्तुत किए। उन्होंने अदालत को बताया कि लगातार सप्लाई और आश्वासनों के बावजूद भुगतान में देरी दरअसल धोखाधड़ी के इरादे से की गई थी। उपलब्ध दस्तावेज़ी साक्ष्यों और तर्कों पर विचार करने के बाद अदालत ने मोहित कत्याल की अग्रिम जमानत अर्जी रद्द कर दी। इस आदेश ने मामले को एक नया मोड़ दे दिया है, क्योंकि अब आरोपी की गिरफ्तारी की संभावना और बढ़ गई है। पुलिस जल्द ही आगे की कार्रवाई तेज कर सकती है।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version