फतेहाबाद/आगरा: कमिश्नरेट आगरा के तहत चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान में थाना फतेहाबाद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा एवं अभिषेक अग्रवाल पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 23 फरवरी 2026 को थाना फतेहाबाद पुलिस टीम क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की चेकिंग व तलाश कर रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जीएसटी सं0 138/01, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक वारंटी अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त मंगईया उर्फ मंगल सिंह पुत्र पंजाब सिंह निवासी ग्राम गूगरनपुरा, थाना फतेहाबाद है। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें धारा 364ए, 147/148/149/307 भादवि सहित गैंगस्टर एक्ट के तहत मामले शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक तरुण धीमान, उपनिरीक्षक रविन्द्र पंवार एवं हेड कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल रहे।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

