रिपोर्ट 🔹सुशील गुप्ता

फतेहाबाद/आगरा।  भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने सोमवार को खंड विकास कार्यालय फतेहाबाद कार्यालय पर नगरचंद गौशाला को एनजीओ के सुपुर्द करने के साथ-साथ अन्य समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान धरना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार मनोज कुमार को ज्ञापन सौंप कर गौशाला को एनजीओ को सौंपने की मांग की।

भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि नगरचंद गौशाला की व्यवस्था किसी जिम्मेदार एनजीओ को सौंपी जाए । इस गौशाला में आए दिन अव्यवस्था होने से गौवंशो की मौत हो रही है। गांव ‌नगरचंद स्थित तालाब की सफाई कराई जाए। ताकि ग्रामीण नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर न हो।

कार्यकर्ताओं ने मांग की कि भ्रष्ट खंड विकास अधिकारी को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। इसके अलावा भूमि विकास बैंक के द्वारा किसानों की जमीन की नीलामी को तत्काल प्रभाव से रोका जाए। अगर उनकी मांगों का एक सप्ताह के अंदर समाधान नहीं हुआ तो तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां,विष्णु कटारा,के एस राना, विपिन यादव, रंजीत रघुवंशी, सत्येंद्र तोमर ,सोमेंद्र सिकरवार ,नरेंद्र सिंह पूर्व फौजी, नत्थू सिंह धाकरे, जय किशन कटारा, कृष्णकांत शर्मा मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version