आगरा। ताजगंज क्षेत्र में बुधवार को दो अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चला। दोनों अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही थीं।

आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को जानकारी मिली थी की नौबरी रोड स्थित खेड़ा पंचगनी में लाल सिंह, नीरज सिंह एवं अन्य लोगों के द्वारा अवैध कालोनी विकसित की जा रही है। प्राधिकरण के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

इसके बाद इस अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया गया। निर्माण कर्ताओं ने कॉलोनी के अंदर प्लाटिंग कर दी थी। इसके साथ ही सड़क भी बना ली थी।

प्लॉटों की बाउंड्री भी हो गई थी। इसके बाद टीम तक्षशिला कॉलोनी में पहुंची। यह भी अवैध तरीके से विकसित की जा रही थी।  इसे भी ध्वस्त कर दिया गया।

error: Content is protected !!
Exit mobile version