फतेहपुर सीकरी/आगरा:  शारदीय नवरात्र की समाप्ति के साथ ही फतेहपुर सीकरी कस्बे में देवी मां की प्रतिमाओं का विसर्जन पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। आज कस्बे में बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने पंडालों से माँ दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए लेकर निकले।

कस्बे के लोगों ने बैंड-बाजों, डीजे और धार्मिक गीतों के साथ शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान भक्त DJ पर बजते देवी गीतों और भक्ति संगीत पर झूमते नजर आए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह गुलाल और रंग उड़ाकर माहौल को भक्तिमय और रंगीन बना दिया। कई स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत फूलों की वर्षा और रंगों से किया गया।

विसर्जन से पहले माँ दुर्गा की प्रतिमा का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भावनाओं के साथ माँ को विदाई दी और क्षेत्र में सुख-समृद्धि व शांति की कामना की। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इस दौरान स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया था।

कस्बे के लोगों ने इस मौके को बड़े उत्सव की तरह मनाते हुए माँ दुर्गा के जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।

  • रिपोर्ट  – दिलशाद समीर

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version