फतेहपुर सीकरी/आगरा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीमावर्ती गांव नगला सराय में अज्ञात कारणों से लगी आग से हजारों रुपए कीमत का पशुओं का चारा जलकर राख हो गया , ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से वामुश्किल आग पर काबू पाया आग से हुए नुकसान की जानकारी तहसील प्रशासन को दी गई है ।

ग्राम सराय निवासी ऋषिपाल सरपंच ने बताया कि विगत देर शाम नगला सराय निवासी किसान रामस्वरूप उर्फ बुड्डा व दूसरे किसान दिलीप के पशुओं के चारे के लगे पुंज में आग लग गई जिससे हजारों रुपए कीमत का पशुओं का चारा जल गया ,आग की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई पुलिस की मदद से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, आग से हुए नुकसान की जानकारी तहसील प्रशासन को दी गई है।

  • रिपोर्ट – दिलशाद समीर

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version