बस्ती। भानपुर तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत भानपुर निवासी मृगेन्द्र सिंह ‘रिक्की ’ बड़े वन के निकट मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत मे कहा कि विकास सिंह द्वारा उनके ऊपर तालाब की मछली बेचने, कब्जे के प्रयास का आरोप पूरी तरह से निराधार है।

पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुये मृगेन्द्र सिंह ‘रिक्की ’ ने कहा कि 28 जनवरी को गांव के ही विकास सिंह ने सोशल मीडिया पर झूठे आरोप लगाये। तालाब की जमीन गाटा संख्या 509, 510 क, 510 ख, 511, 512, 513 उनके परिवार की है। विकास सिंह पिछले 2021 से लगातार आईजीआरएस के माध्यम से झूठी शिकायत कर रहे हैं। उन्होने घर बनवाने के लिये उनके चाचा से 1 लाख 92 हजार उधार लिया था। जब से पैसा मांगा गया वे लगातार अधिकारियों को मनगढन्त पत्र लिखकर झूठा आरोप लगा रहे हैं। मृगेन्द्र सिंह ‘रिक्की ’ ने कहा कि उनके राजनीतिक विरोधी विकास सिंह को हथियार बनाकर इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होने कहा कि विकास सिंह के सारे आरोप झूठे हैं। उनके विरूद्ध 12 लाख रूपये का मानहानि का नोटिस भेजा गया। यदि इसके बाद भी विकास सिंह ने झूठी शिकायतें बंद न किया तो प्रकरण मंें विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करायी जायेगी।

शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) शिवेश शुक्ला एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखते हैं। बीते 5 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत हैं, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बने हुए हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version