आगरा: आगरा के रुनकता गांव में बुधवार शाम करीब 5 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव की शिव वाटिका के पीछे डंपिंग एरिया में कचरे के ढेर से एक अज्ञात नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ। इस नन्ही जान की बेबसी भरी मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

स्थानीय लोगों ने कूड़े के ढेर में पड़ी उस मासूम देह को देखा तो आंखें नम हो गईं। किसी के चेहरे पर गुस्सा था, तो किसी में बेबसी। तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में बच्ची नवजात अवस्था की बताई जा रही है।

कई सवाल खड़े करने वाली घटना:

ठंडे कचरे के ढेर पर पड़ी यह नन्ही जान कई गंभीर सवाल छोड़ गई है। क्या बच्ची जन्म लेते ही मृत थी? या सामाजिक भय, लोकलाज और बेटी होने की वजह से किसी निर्दयी ने उसे जीते जी मौत के हवाले कर दिया? पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और हर पहलू से मामले की गहन जांच की जा रही है। दोषियों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

यह घटना सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि समाज की कड़वी सच्चाई पर करारा तमाचा है। जहां बेटियों को देवी रूप माना जाता है, वहां एक मासूम को कूड़े में फेंकना इंसानियत को शर्मसार करने वाला है। गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि हमारी सोसाइटी किस दिशा में जा रही है, जहां एक नवजात को जीने का हक भी नहीं मिलता।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version