• रिपोर्ट – आकाश भरद्वाज

धिमिश्री/आगरा: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी समारोह-2025 के तहत फतेहाबाद के धिमश्री स्थित रितु गार्डन में ‘अटल स्मृति सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

आयोजकों ने मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया। सम्मेलन में अटल जी के राष्ट्र निर्माण, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और समावेशी विकास के दृष्टिकोण पर विस्तृत चर्चा हुई। अपने संबोधन में स्वतंत्रदेव सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी को भारतीय राजनीति का आदर्श पुरुष करार दिया। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन विचार, व्यवहार और संवेदनशील नेतृत्व का अनुपम उदाहरण है। मंत्री ने अटल जी की जल प्रबंधन, राष्ट्रीय एकता और विकासपरक नीतियों को आज भी प्रासंगिक बताया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदोरिया, पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता पंडित सोनू शर्मा, पंडित भानू शर्मा पशु हाट मलिक घिमिश्री, जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर, बबिता चौहान भाजपा नेता नितिन बर्मा, मुकेश पचौरी (मंडल अध्यक्ष घिमिश्री), योगेश चौहान (मंडल अध्यक्ष फतेहाबाद) और कार्यक्रम संयोजक हीरा सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इसके अलावा योगेश बघेल, संदीप गुप्ता, नितिन कुमार पंछी, जिला मंत्री बबीता चौहान, योगेश कुमार शर्मा, राजेंद्र सिंह, संजय जादौन, पूर्व प्रधान हरिओम जादौन और धिमश्री प्रधान धनवान सिंह भी मौजूद थे। सम्मेलन में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, बुद्धिजीवी, युवा और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

वक्ताओं ने अटल जी की कवि-संवेदना, उदार राजनीति और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की परंपरा को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और अटल जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version