आगरा: जनपद के खंदौली थाना क्षेत्र के उजरई गांव में रविवार देर रात करीब दो बजे एक गारमेंट और टेक्सटाइल गोदाम में आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते गोदाम में रखा रेडीमेड कपड़ा, टेक्सटाइल सामग्री और अन्य सामान धू-धू कर जलने लगा। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिवार वाले दहशत में आ गए।

गोदाम उजरई निवासी पूरन सिंह और उनके भाई सत्यप्रकाश (पुत्र ग्यासीराम) का बताया जा रहा है। देर रात अचानक गोदाम से धुआं और लपटें उठती देख परिवार ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।

सूचना मिलते ही पीआरवी और खंदौली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार फोन करने के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर नहीं पहुंची। इस देरी से ग्रामीणों में खासा आक्रोश फैल गया। आग की तीव्रता को देखते हुए ग्रामीणों ने खुद ही मोर्चा संभाला – पड़ोसियों के सबमर्सिबल पंप चालू कर पानी की धार से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

आग बुझाने के दौरान गोदाम मालिक हल्के रूप से झुलस गए, जिन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये का रेडीमेड कपड़ा और टेक्सटाइल सामग्री जलकर राख हो गई। पीड़ित परिवार ने थाना खंदौली में तहरीर दी है। थाना इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version