फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नयापुरा के पास एक बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे एक युवक को गंभीर चोटे आई। वहीं बाइक के सड़क पर गिरने से बाइक सवार दो लोग भी घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के गांव तांगोल थाना नए गांव भिंड निवासी सोनू पुत्र रमेश अपने मौसा जवाहर सिंह पुत्र महाराज सिंह के साथ बाइक पर बैठकर आगरा से भिंड जा रहा था। बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे फतेहाबाद के ग्राम नयापुरा खंडेर के पास सड़क पर पैदल जा रहे छीतर सिंह पुत्र भूरी सिंह निवासी बिलोनी को बाइक की टक्कर लग गई।
जिसके चलते छीतर सिंह घायल हो गया। वहीं सड़क पर गिरने के चलते बाइक सवार दोनों लोग भी घायल हो गए । घटना की जानकारी पर सरकारी एंबुलेंस की सहायता से सभी को उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया ।जहां सभी का उपचार किया जा रहा है।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता