फतेहाबाद/आगरा: फतेहाबाद के प्राचीन सती मंदिर में आगामी 2 फरवरी 2026 को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक बृहस्पतिवार शाम 4 बजे सती मंदिर परिसर में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता और क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य विराट हिंदू सम्मेलन की व्यवस्थाओं की समीक्षा करना और जिम्मेदारियां बांटना था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उपस्थित लोगों को सम्मेलन के उद्देश्यों और रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करने और सम्मेलन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया, ताकि इसे एक विशाल आयोजन बनाया जा सके।

बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र, जिला प्रचारक धर्मेंद्र जी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गिरिराज सिंह कुशवाहा, ऋषि उपाध्याय, डॉ. नेत्रपाल सिंह, नरेश धाकरे, राजकुमार पुंडीर, भाजपा नेता प. सोनू शर्मा, पशु हाट मालिक प. भानु शर्मा और राजेश कुशवाहा सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version