फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सारंगपुर में एक जमीन को दूसरे समुदाय के व्यक्ति के लेने पर विवाद हो गया। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बड़ी संख्या में लोग थाना फतेहाबाद पहुंचे तथा पुलिस की मौजूदगी में बातचीत की गई।परंतु कोई नतीजा नहीं निकला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सारंगपुर में कुंभकार समाज की एक पैतृक जमीन जिस पर दो भाइयों का कब्जा था जिसमें से एक ने काफी समय पहले अपनी जमीन दूसरे भाई को मौखिक रूप से दे दी तथा वह गांव से चला गया काफी समय बीतने के बाद गांव से चले गए व्यक्ति ने अपनी जमीन को दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति को बेच दिया तथा इसके बाद दूसरे समुदाय के व्यक्ति ने जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करते हुए अपनी भैंस से बांध दी।
इसके बाद विवाद शुरू हो गया। जमीन पर पुराने कब्जेदार ने इसकी शिकायत थाना फतेहाबाद में की ।इसी मामले को लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम बहादुर गुर्जर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग रविवार को थाना फतेहाबाद पहुंचे दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत की गई। परंतु कोई नतीजा नहीं निकला।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

