आगरा। ट्रान्स यमुना थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी से देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

एसीपी पीयूष कांत राय ने बताया कि शुक्रवार शाम को थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आरोपी की पहचान छोटू पुत्र सुरेश निवासी राधानगर टेढी बगिया के रूप में हुई। देर रात पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो उसने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। आरोपी के पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है।

Exit mobile version