मथुरा, गोवर्धन। गिरिराज मुकुट मुखारविंद मानसी गंगा स्थित सुप्रसिद्ध मंदिर के गर्भगृह में फर्श का पुनः जीर्णोद्धार कार्य विधिवत रूप से सम्पन्न हो गया। इस कार्य का भव्य उद्घाटन माननीय वरिष्ठ न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय प्रथम श्री राजीव मिश्रा जी के करकमलों द्वारा शिलापट्टिका अनावरण कर किया गया। इस अवसर पर मंदिर रिसीवर कपिल चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे।
रविवार को आयोजित इस पावन कार्यक्रम में अपर जिला जज प्रथम आर.के. पांडे, अपर जिला जज ब्रह्मतेज चतुर्वेदी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उत्सव गौरव राज, सिविल जज जूनियर डिवीजन गौरव सिंह सहित अनेक विशिष्ट जन उपस्थित रहे।
आचार्य श्रीजी पीठाचार्य मनीष बाबा के सानिध्य में सभी आगन्तुकों ने विधिपूर्वक गिरिराज प्रभु का पंचामृत पूजन किया। पूजन में दूध, दही, घी, शहद एवं गंगाजल से अभिषेक कर ठाकुरजी को नवीन वस्त्र अर्पित किए गए।
इस सेवा कार्य का श्रेय फिरोजाबाद निवासी गिरिराज भक्त पी के जिंदल एवं उनके परिवार को जाता है, जिन्होंने ठाकुरजी के निज गर्भगृह के फर्श का सेवा भाव से पुनर्निर्माण कराया। मंदिर रिसीवर कपिल चतुर्वेदी ने इस अवसर पर कहा, “करने वाले गिरिराज प्रभु हैं और कराने वाले उनके भक्त। गिरिराज जी में निरंतर सेवा चलती रहती है।”
इस आयोजन में चरण सेवक नन्नू मल राधेश्याम जी (गन्धक वाले), शशि जिंदल, लक्ष्मी राहुल जिंदल, जूही रितेश जिंदल, शुभ्रा मिश्रा, रुचिर मिश्रा, राघव मिश्रा, रामश्रृंगार त्रिपाठी, मंदिर प्रबंधक चन्द्रविनोद कौशिक, बंशीलाल शर्मा, गजेंद्र सिंह, सुनील, सौरभ शर्मा, जगदीश शर्मा, एलान शर्मा, बिज्जू शर्मा, भारत शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
पूजनोपरांत श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ गिरिराज महाराज की परिक्रमा लगाई और भक्ति भाव से मंदिर परिसर को गुंजायमान किया।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
गिरिराज मुकुट मुखारविंद मानसी गंगा मंदिर के गर्भगृह फर्श का जीर्णोद्धार सम्पन्न, न्यायमूर्ति राजीव मिश्रा ने किया उद्घाटन
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।