आगरा। ट्रांस यमुना क्षेत्र में सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी से देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी। वहीं दरोगा भी घायल हुआ है।
दोपहर एक बजे के करीब सात साल की बच्ची घर के दरवाजे पर खड़ी थी। लाल रंग की बाइक पर एक बीस वर्षीय युवक वहां आया। युवक लाल रंग की कमीज और काली पैंट पहने था। आरोपित खेत का रास्ता पूछने के बहाने बच्ची को बाइक पर बिठा कर ले गया। घर से 200 मीटर की दूरी पर बंद मकान के बाहर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर राहगीर और बच्ची की मां उसे ढूंढते हुए पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपित बाइक लेकर फरार हो गया।
राहगीरों ने पीछा किया पर उसे पकड़ नहीं पाए। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में आरोपित जाता हुआ दिखा। बाइक किसी मुस्लिम व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड थी। पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर आरोपित तक पहुंची। देर रात पुलिस की उससे मुठभेड़ हो गई। आरोपित शरीफ ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिससे एक दारोगा घायल हो गया। जवाबी फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए भेजा।