फतेहाबाद/आगरा। थाना निबोहरा क्षेत्र के ग्राम नेहरे का पुरा में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव निवासी सूरज (8 वर्ष) पुत्र कुमरसैन, पड़ोसी की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5 बजे सूरज अपने घर के सामने बने पशुओं के बाड़े में अपनी मां के पास जा रहा था। उसी समय पड़ोस में रहने वाले भिकम सिंह की बाइक अत्यधिक स्पीड में थी। तेज रफ्तार के कारण बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और वह गलत साइड से आकर बालक को टक्कर मार बैठा।

हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे की हालत बिगड़ती देख परिजन व ग्रामीणों की मदद से उसे तुरंत उपचार के लिए आगरा स्थित एक निजी अस्पताल  में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

संवाददाता-सुशील गुप्ता

error: Content is protected !!
Exit mobile version