मथुरा। कलेक्ट्रेट प्रांगण स्थित नागरिक सुरक्षा कार्यालय में विभाग का 63वाँ स्थापना दिवस मनाया गया। जिलाधिकारी/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा चन्द्र प्रकाश सिंह ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की तथा सभी वार्डेन एवं स्वयंसेवकों को कर्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में डिप्टी डिवीजनल वार्डेन राजेश कुमार मित्तल ने गृह मंत्री व वरिष्ठ अधिकारियों के संदेशों का वाचन किया। अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार यादव ने वर्ष 2025 की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शहर में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व राष्ट्रीय आयोजनों में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों द्वारा दी गई सेवाओं की जानकारी दी।जिलाधिकारी ने संगठन की निष्काम सेवा भावना की सराहना की और उत्कृष्ट कार्य करने वाले वार्डेन व स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 80 वार्डेन पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। संचालन दीपक चतुर्वेदी ने किया।
