हनुमान मंदिर से निकली बैंड-बाजे से सामूहिक बारात

  फतेहाबाद/आगरा |जिला नजर |सुशील गुप्ता

फतेहाबाद कस्बे में फुलेरा दूज के पावन अवसर पर समाज सेवी संस्था श्री जगन्नाथ सेवा समिति द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कान्हा वन गार्डन में संपन्न इस समारोह में पांच जोड़े विवाह बंधन में बंधे।

विवाह बंधन में बंधने वाले जोड़ों में हिमांशु गुप्ता-पूनम गुप्ता, अमन गुप्ता-खुशबू गुप्ता, सनी गुप्ता-राशि गुप्ता, अभय गुप्ता-मानसी गुप्ता और अर्पित गुप्ता-गुड़िया गुप्ता शामिल थे। विवाह से पूर्व कस्बे के हनुमान मंदिर से बैंड-बाजे के साथ सामूहिक बारात निकाली गई। सभी पांच दूल्हे घोड़ों पर सवार थे, जबकि समिति के सदस्य व अन्य गणमान्य लोग नाचते-गाते बारात में शामिल हुए।

बारात कस्बे के मुख्य मार्ग सदर बाजार से होती हुई पुरानी तहसील रोड स्थित कान्हा वन गार्डन पहुंची। यहां सभी पांच जोड़ों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह संपन्न कराए गए। समिति द्वारा आए हुए अतिथियों के लिए भोजन की भी समुचित व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पंचायत फतेहाबाद की अध्यक्ष श्रीमती बबीता रवि प्रकाश शल्या ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने पांचों वर-वधू जोड़ों को 1100-1100 रुपये नगद भेंट कर आशीर्वाद दिया। साथ ही, संस्था द्वारा सभी जोड़ों को गृहस्थी का सामान भी प्रदान किया गया। शाम 5:00 बजे के बाद विवाह की सभी रस्में अदा होने पर वर-वधुओं को भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अर्पित गुप्ता, अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या, नितिन गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, सुमित गुप्ता, प्रशांत बाबू, रोहित गुप्ता, अमित गुप्ता, सौरव रेपुरिया, उमाशंकर खाद वाले, प्रमोद गुप्ता भोला, दीपू पैंगोरिया, टेंट वाले गुप्ता, शशांक मेरोठिया, सुभाष रैयपुरिया, रमाकांत नेताजी, अनिल कुमार गुप्ता, सचिन अलेपुरिया, आलोक बछरवार, समाजसेवी संस्था जय श्री राम योगा परिवार के संरक्षक सचिन सराफ, मनोज गुप्ता, पीयूष गुप्ता, पूर्व सभासद सोनू गुप्ता, अमित आर्यन, उषा देवी स्कूल के प्रबंधक अरुण कुमार गुप्ता, सचिन गुप्ता अबकैस, गोलस अनिल कुमार पैंगोरिया, अनिल कुमार पैंगोरिया, पत्रकार दिलीप गुप्ता, डॉ. संजय गुप्ता, नितिन सर्राफ, राजकुमार पैंगोरिया, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, मंजू गुप्ता, प्रीति गुप्ता, आशा गुप्ता, रुचि गुप्ता, सपना गुप्ता, काजल गुप्ता, सोनिया गुप्ता, मधु गुप्ता, रिया गुप्ता, नेहा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version